महासमुन्द
पिथौरा, 28 मार्च। रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीरामचन्द्र सनातन चेतना संस्थान ठाकुरदिया खुर्द के द्वारा प्रभु श्री राम का एवं श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु श्रीधाम अयोध्या से अभिमंत्रित शिला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रभु श्री राम की झांकियां, रामभक्तों का उत्साह और ‘जय श्री राम’ के जयघोष मुख्य रहे।
ग्राम खपराखोल और ठाकुरदिया खुर्द सहित कई मोहल्ला डीपापारा, श्यामनगर, केकराखोल, बांधियाडीपा एवं टाडापारा में आकर्षक शोभायात्राओं के माध्यम से सांस्कृतिक और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। सभी ग्रामवासी अपने द्वार पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण एव माता सीता के साथ श्रीधाम अयोध्या से अभिमंत्रित शिला का दीप प्रज्वलित कर आरती पूजा कर आशीर्वाद लिया।
यह शोभायात्रा सुबह 10 बजे से श्रीराम मंदिर निर्माण स्थल से निकलकर पूरे दिनभर भ्रमण कर रात्रि 9 बजे रामकुटी में समापन हुआ। जहां प्रभु श्रीरामचन्द्र सनातन चेतना संस्थान की तरफ से महा भंडारा एवं प्रसादी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के सदस्य अजय नायक,टीकम सिक्या,बंशीधर नायक, डॉ शेषनारायण सेन,शंकरलाल पटेल,हेमसागर रौतीया,लोकेश नायक,साहेबलाल नायक,नेहरू नायक,लक्ष्मी पटेल,देशराम निराला,निर्मला पटेल,केशव साहु,खेमलाल नायक,सरिता नायक,बिंदिया नायक, दुर्गा पटेल, धीरपाल जोशी, सूरज मिश्रा सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।