महासमुन्द

श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए नपाध्यक्ष
28-Mar-2026 4:15 PM
श्रीमद भागवत कथा में  शामिल हुए नपाध्यक्ष

महासमुंद, 28 मार्च। ग्राम लाफिऩखुर्द में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने भागवत भगवान व भगवताचार्य यामिनी देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। श्री साहू ने कहा कि भागवत रूपी अमृत कथा का श्रवण अपने आप में मोक्ष का द्वार है। भागवत के आयोजन करने वालों को सहस्त्रों यज्ञ का पुण्य मिलता है। हमारा सौभाग्य है कि भागवत भगवान की पूजा व कथा श्रवण करने का पुण्य अवसर मिला है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन की बधाई दी।


अन्य पोस्ट