महासमुन्द
पंडरीपानी में देवता विवाह
27-Mar-2026 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मार्च। ग्राम पंडरीपानी में देवता विवाह कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह और जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल भी शामिल हुए।
ग्रामवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ अतिथियां का स्वागत किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देवता विवाह की पावन रस्मों में सहभागिता की और ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एकता, भाईचारा व सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस मौके पर मधुसूदन साहू (
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा), रवि शंकर कश्यप (पूर्व अध्यक्ष), हेमंत कौशिक, वीरेंद्र प्रधान (किसान अध्यक्ष), लेकरु नंद, जयलाल बारिक सहित अन्य मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


