महासमुन्द

बागबाहरा: पंचायतों की चौपाल से उठी नया सवेरा की गूंज
26-Mar-2026 3:32 PM
बागबाहरा: पंचायतों की चौपाल से उठी नया सवेरा की गूंज

शिक्षा और स्वास्थ्य के मोर्चे पर सरपंचों ने कसी कमर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा,  26 मार्च। कलम और संकल्प जब हाथ मिलाते हैं, तो बदलाव की इबारत लिखी जाती है। कुछ ऐसा ही मंजर जनपद पंचायत बागबाहरा के सभाकक्ष में देखने को मिला, जहां ग्राम पंचायत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण समिति की मजबूती के लिए आयोजित बैठक महज़ एक सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य की च्ब्लूप्रिंटज् बन गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष  केशव नायकराम चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंचायतों के मुखियाओं को उनके वास्तविक दायित्वों का बोध कराया गया।

रटने की रस्म छोड़, गढऩा होगा व्यक्तित्व- केशव नायक

बैठक की कमान संभाल रहे जनपद अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कड़े और स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्राम पंचायत का सरपंच केवल एक पद नहीं, बल्कि गाँव का ‘अभिभावक’ होता है। उन्होंने शिक्षा के गिरते स्तर और रटने की परिपाटी पर प्रहार करते हुए कहा, हमें ऐसी पीढ़ी तैयार नहीं करनी जो सिर्फ पन्ने रटे, बल्कि हमें ऐसे व्यक्तित्व गढऩे हैं जो दक्षता और आत्मविश्वास से लबरेज हों। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा ही वह इकलौती सीढ़ी है जो किसी भी समाज को अंधकार से उजाले की ओर ले जा सकती है।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार एवं जनपद सभापति मधुलिका चंद्राकर ने  सरपंचों को च्टीम भावनाज् का मंत्र देते हुए सुझाव दिया कि वे अपने गाँवों में केवल सरकार के भरोसे न बैठें, बल्कि शिक्षित युवाओं, सक्रिय महिलाओं और प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिकों की एक ऐसी ‘थिंक टैंक’ टोली बनाएँ जो शिक्षकों और पालकों के साथ संवाद कर बच्चों के भविष्य की मुकम्मल प्लानिंग कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी सत्र में बच्चों का स्कूल में ‘ठहराव’ और च्उपस्थितिज् ही पंचायत की असली सफलता का पैमाना होगा।

नशा मुक्ति की नींव पर खड़ा होगा विकास का महल-सीईओ

प्रशासनिक पक्ष रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.एस. मरावी ने सरपंचों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए फंड की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। शासन स्तर पर पत्राचार जारी है और जल्द ही राशि पंचायतों तक पहुँचेगी। लेकिन, उन्होंने एक गंभीर चेतावनी भी दी— अगर पंचायत को सचमुच बदलना है, तो उसे सबसे पहले ‘नशा मुक्त’ करना होगा। उन्होंने दो टूक कहा कि नशे की गर्त में डूबा समाज कभी विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ सकता।

 

जर्जर भवनों की विदाई और प्यास बुझाने का संकल्प

बैठक के दौरान कुछ जमीनी और कड़वे फैसलों पर भी मुहर लगी। निर्देश दिए गए कि जो स्कूल भवन जर्जर हो चुके हैं और बच्चों की जान के लिए खतरा बने हैं, उन्हें अविलंब ‘डिस्मेंटल’ किया जाए। साथ ही, भीषण गर्मी की आहट को देखते हुए सभी स्कूलों, आंगनबाडिय़ों और स्वास्थ्य केंद्रों में शत-प्रतिशत पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

समन्वय और संवाद की गौरवमयी उपस्थिति

इस वैचारिक मंथन में बीईओ केके वर्मा, बीएमओ बीएस बढ़ई, एबीईओ रामता मन्नाडे सहित क्षेत्र के सरपंचों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का निष्कर्ष यही निकला कि पंचायतें केवल ‘कागजी प्रस्ताव’ न भेजें, बल्कि धरातल पर बदलाव की ऐसी कार्ययोजना तैयार करें जिसे आगामी वार्षिक योजना में शामिल किया जा सके।


अन्य पोस्ट