महासमुन्द
नवरात्र: घरों में ज्योत-जंवारा स्थापना
25-Mar-2026 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 मार्च। जिले के ग्राम बिरकोनी, अछरीडीह, नयापारा स्थित देवी मंदिरों सहित दर्जनों घरों में ज्योत-जंवारा की स्थापना की गई है। श्रद्धालु नौ दिनों तक उपवास रहकर माता की आराधना कर रहे हैं।
ग्रामीण घरों में जवारा बोने की परंपरा को सुख समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। सुबह से देर रात तक मंदिरों और घरों में माता का जयघोष गूंज रहा है।
जंवारा दर्शन के लिए दूर-दराज से रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे