महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला महासमुन्द द्वारा संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चन्द्रोदय पब्लिक विद्यालय महासमुन्द में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक,अधिवक्ता, शिक्षाविद, व्यापारी, किसान, मजदूर, सैन्य अधिकारी एवं समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्गों ने सहभागिता की।
गोष्ठी को मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया ने कहा कि संघ के 100 वर्ष राष्ट्र के पुनरुत्थान की अनवरत साधना है। डॉ. हेडगेवार जी ने जिस ध्येय के साथ 1925 में संघ की स्थापना की थी। आज वह वटवृक्ष समाज के हर घटक को राष्ट्र.प्रथम के विचार से जोड़ रहा है।
कार्यक्रम का प्रारंभ जिला संघचालक महेश चंद्राकर एवं मुख्य वक्ता शिवराम समदरियाने दीप जलाकर किया। अतिथि परिचय प्रमुख जन गोष्ठी के जिला प्रभारी रामनारायण साहू ने किया। कार्यक्रम का प्रस्तावना जिला सह कार्यवाह रिंकू बैरागी ने प्रस्तुत किया।
नगर संघचालक भूपेन्द्र राठौर, खंड संघचालक भगोली राम साहू, राजिम विभाग के अधिकारी नारद, विपिन शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस गोष्ठी का संचालन खंड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख उमेश भारती गोस्वामी ने किया। साथ ही आभार नगर कार्यवाह राजेश डडसेना ने व्यक्त किया। इस दौरान नगर के तमाम स्वयंसेवक उपस्थित थे।