महासमुन्द
बुजुर्ग दिव्यांग बरसों से मांग रहा बैटरी चलित ट्राइसाइकिल
25-Mar-2026 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 25 मार्च। विकासखंड अंतर्गत ग्राम भिथिडीह निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग धनीराम यादव ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की है। वे दोनों पैरों से निशक्त हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते कैथेटर के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं।
धनीराम वर्तमान में हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिल के माध्यम से आवागमन करते हैं और इसी से छोटे-मोटे कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से विभिन्न विभागों और संस्थाओं से बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक उन्हें सुविधा नहीं मिल सकी है।
धनीराम ने कहा कि यदि बैटरी चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध हो जाए तो दैनिक आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने संबंधित विभागों से इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे