महासमुन्द
गांजा तस्करी, 2 गिरफ्तार
24-Mar-2026 1:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 मार्च । एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस ने गांजा परिवहन करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। उनसे बरामद गांजा की मात्रा 22.890 किग्रा कीमत 11 लाख 44 हजार रुपए है। मुखबिर से मिली सूचना पर 22 मार्च को नाकेबंदी कर यह कार्रवाई की गई है। सफेद रंग की ईको कार से आरोपी ओडि़शा से गांजा लेकर गुजरात जा रहे थे। वाहन सवार विजय सोलंकी साकिन विशाल नगर बरासा एवं रमेश खेराड़ा उम्र 43 साल साकिन नानीमाल के कब्जे गांजा बरामद कर कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे