महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मार्च। मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन एवं रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी महासमुंद, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश में संचालित नवकिरण अकादमी में मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा हेतु 4 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पहला टेस्ट का आयोजन किया गया।
जारी विज्ञप्ति में डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में आज पहला टेस्ट पेपर मंडी उपनिरीक्षक भर्ती संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -01 हुआ। टेस्ट पेपर का निरीक्षण सहायक जिला परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार कन्नौजे महासमुंद के द्वारा किया गया।
मेगा टेस्ट पेपर - 1 में कुल 100 नंबर का पेपर हुआ। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग,भारत का इतिहास, भारत का भूगोल, भारत का संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, आदि के 100 प्रश्न पूछे गए थे। पहला टेस्ट पेपर में संस्था में अध्यनरत एवं संस्था के बाहर के पंजीकृत अभ्यर्थियों ने कुल 83 परीक्षार्थियों ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया।
4 टेस्ट सीरीज के क्रम दूसरा टेस्ट पेपर मंडी उपनिरीक्षक भर्ती संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -02 आगामी 29 मार्च रविवार को आयोजित किया जाएगा । श्री साव ने आगे बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में आकर संपर्क कर सकते हैं।