महासमुन्द
जंगल में मिली लापता युवक की लाश
22-Mar-2026 9:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मार्च। ग्राम बड़े टेमरी निवासी लापता युवक की आज सुबह जंगल में लाश मिली है।
थाने से मिली जानकारी अनुसार थाना सांकरा के ग्राम बड़े टेमरी निवासी लक्की साहू शुक्रवार से लापता था। परिवार ने उसे आसपास ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला तो थाने में गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई। पुलिस भी उसे ढूंढ रही थी लेकिन आज सुबह जंगल में उसकी लाश पेड़ पर लटकते मिली।
सुबह 11 बजे समाचार लिखते तक पंचनामे के बाद लक्की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी जारी थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे