महासमुन्द

पिथौरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, बैठक में हुए शामिल
22-Mar-2026 8:27 PM
पिथौरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, बैठक में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज महासमुंद जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित बूथ कार्यकर्ता बैठकों में शामिल होने पहुंचे।

जिले के संगठनात्मक दौरे के दौरान पिथौरा स्थित अंजली ओवरब्रिज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

इस दौरान दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी के समर्थन और उत्साह से आने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में अजय नंद, ठाकुर अनंत वर्मा, संजय सिन्हा, कमलेश बारीक, उमर हसन, गोलू रावल, उत्तम पटेल, गनपत डड़सेना, अनिमेष डे, फरांसीस तांडी, नरेंद्र नायक, राम कुमार साहू, गीतेश साहू, हेमराज प्रधान, दयानिधि रंजन तांडी, पप्पू साहू, निखिल सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट