महासमुन्द
यूरिया और फॉस्फेट के बड़े संकट की आशंका-अंकित
22-Mar-2026 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 22 मार्च। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित (बागबाहरा) ने पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और कीमतों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इजराइल- ईरान तनाव के कारण देश में गैस और ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। उनके अनुसार, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं तथा आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।
अंकित ने दावा किया कि देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर है, जिससे भविष्य में उर्वरकों जैसे यूरिया और फॉस्फेट की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट नीति और राहत उपायों की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे