महासमुन्द

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित होने पर अल्का ने सीएम का जताया आभार
22-Mar-2026 8:24 PM
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित होने पर अल्का ने सीएम का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 22 मार्च। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री अल्का चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अल्का चंद्राकर ने कहा कि, प्रदेश सरकार द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाया गया है, जिससे संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून के तहत छल, बल, प्रलोभन या अन्य माध्यमों से धर्म परिवर्तन कराना दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत लाया गया है।

उन्होंने दावा किया कि नए कानून में सजा और जुर्माने के प्रावधान किए गए हैं, साथ ही मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय और अभियोजन की व्यवस्था की जाएगी।

  श्रीमती चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, विधानसभा में विधेयक पर चर्चा का कांग्रेसी विधायकों द्वारा बहिष्कार किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने पूर्व सरकार के कार्यकाल को लेकर भी आरोप लगाए।


अन्य पोस्ट