महासमुन्द

स्वर्णकार समाज की नगर इकाई गठित, दिलाया सक्रियता का भरोसा
22-Mar-2026 8:15 PM
स्वर्णकार समाज की नगर इकाई गठित, दिलाया सक्रियता का भरोसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 मार्च। स्वर्णकार सोनार समाज की नगर इकाई का गठन शुक्रवार को स्थानीय स्वाध्याय भवन में हुआ। गठन के लिए आहुत सभा में शहर सहित आसपास के निवासी समाजजनों ने अपनी महती सहभागिता से सभा को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने सामाजिक एकजुटता और सहभागिता के साथ आगामी दिनों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और आयोजनों का सुझाव रखा। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में लगातार परिवार सहित अपनी सक्रियता बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में शंकर लाल सोनी, मोहन लाल सोनी, मधुसूदन सोनी, सीतेश सोनी, घनश्याम सोनी, नेमीचंद सोनी, राजेश सोनी, राकेश सोनी, नरोत्तम चौधरी, महेश सोनी, कन्हैया लाल सोनी, रत्नेश सोनी, हिरेन्द्र सोनी, बसंत सोनी, चिरंजीव सोनी, शैलेन्द्र सोनी, आकाश सोनी, विक्रम सोनी, रवि सोनी, गिरीश सोनी, पल्टन सोनी, व्यासनारायण सोनी आदि समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट