महासमुन्द
गांजा समेत 2 बंदी
21-Mar-2026 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 मार्च। थाना महासमुंद अंतर्गत अवैध गांजा विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 1.800 किग्रा गांजा कीमती 90 हजार रुपए, एक मोबाइल 4 हजार रुपए, नगदी 460 रुपए बरामद किया गया है। कल 20 मार्च को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दो व्यक्तियों को काली मंदिर नयापारा के पास एक प्लास्टिक सफेद रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी ऋृषभ यादव एवं प्रियांशु चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के बाद उनके विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए अपराध धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे