महासमुन्द

बाजार में पहुंचे मिट्टी के घड़े
21-Mar-2026 2:55 PM
बाजार में पहुंचे मिट्टी के घड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 मार्च। गर्मी की शुरुआती दौर में भीषण धूप के चलते इस बार मिट्टी के घड़े बाजार में बिकने के लिए जल्दी पहुंच गई थीं। बिक्री ठीक से शुरू भी नहीं हो पाई थी कि मौसम का मिजाज बदला और गर्मी छू हो गई। सडक़ों के किनारे दुकान लगाकर घड़ा बेचने पहुंचे आसपास गांवों के कुम्हार इस मौसम से हतप्रभ हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि थोड़े ही दिनों के बाद मौसम खुलेगा और घड़ों की बिक्री फिर से शुरू हो जाएगी।

 वैसे इन घड़ों की कीमत एक सौ रुपए के आसपास है। 


अन्य पोस्ट