महासमुन्द

डॉ. चोपड़ा बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य
20-Mar-2026 3:57 PM
डॉ. चोपड़ा बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महासमुंद के पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा को भाजपा छग प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त किए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस उपलक्ष्य में कल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ.चोपड़ा से भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

डॉ.चोपड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता हनीश बग्गा, गोविंद सिंह ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि मनीष शर्मा, नईम खान, राकेश सचदेव, विक्की गुरुदत्ता, मेघराज चन्द्रसेन, पार्षद माखन पटेल, सुरेन्द्र ठेठवार एवं रेखा बेहरा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट