महासमुन्द

साक्षात्कार-दस्तावेज सत्यापन 20 को
18-Mar-2026 3:09 PM
साक्षात्कार-दस्तावेज सत्यापन 20  को

महासमुंद, 18 मार्च। विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण महासमुंद में सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर के 01 पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार चयनित पात्र अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास टिच्ेन्द्र जटवार ने  बताया कि साक्षात्कार  20 मार्च 2026 को प्रात: 10 बजे से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद में आयोजित किया जाएगा।

सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला महासमुंद की आधिकारिक वेबसाइट 222.द्वड्डद्धड्डह्यड्डद्वह्वठ्ठस्र.द्दश1.द्बठ्ठ पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 1:5 अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों को अलग से सूचना पत्र / संदेश भेजा जाएगा।

केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति होगी जिन्हें विभाग द्वारा सूचना पत्र या संदेश प्राप्त होगा।


अन्य पोस्ट