महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 मार्च। नगर के नयापारा नोडल क्षेत्रांतर्गत आने वाले आर.टी.ई. के तहत प्रवेश के लिए जो लोग आवेदन करना चाहते हैं। वह अपना दस्तावेज सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तुमाडबरी स्थित भवन में 31 मार्च के पूर्व समय सुबह 7.30 से सुबह 11.30 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करें। जिससे निर्धारित समय पर सत्यापन किया जा सके, स्वामी आत्मानंद नोडल के अंतर्गत आने वाले स्कूल हैं मां गायत्री हायर सेकेंडरी स्कूल, वृंदावन इंग्लिश स्कूल, एम विद्या मंदिर, गुड शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, श्याम विद्या मंदिर, डायरेक्शनल इंग्लिश स्कूल, द न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद के अंतर्गत अध्ययन -अध्यापन हेतु प्रमाण पत्र की सत्यापन हेतु, मूल प्रति अनिवार्य है ।
तथा दस्तावेज के अभाव में सत्यापन नहीं हो पाएगा और उनका आवेदन लॉटरी के लिए पात्र नहीं होगा। उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी व्याख्याता हरीश पाण्डेय ने दी है।


