महासमुन्द

गांजा तस्करी, 2 गिरफ्तार
18-Mar-2026 2:31 PM
गांजा तस्करी, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 मार्च। महासमुंद पुलिस ने एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 04.070  किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त हुआ है जिसकी कीमत 02 लाख 03 हजार 05 सौ रुपए है।

कल  16 मार्च को वाहन चेकिग के दौरान मोटर सायकल बजाज प्लेटिना में सवार चालक को रोका। नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सुरेन्द्रत कुमार गडतिया निवासी पझरापाली थाना बसना जिला महासमुंद व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संजय विशाल निवासी चारभांठा थाना सांकरा जिला महासमुंद बताया।

वाहन चालक को अपने पास रखे सफेद झोला की तलाशी लेने पर झोला के अंदर 04 पैकेट में खाखी रंग के टेप लपेटा हुआ अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा जिसे तौल करने पर मात्रा 4.070 किलो ग्राम जिसकी किमत 02 लाख 03 हजार 500 रुपए है, का अवैध परिवहन करते पाया गया।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाए जाने से, आरोपियों के कब्जे से बजाज प्लेटिना मोटर सायकल कीमत करीब 70 हजार रुपए, दो नग मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए   जुमला जप्ती कीमत 02 लाख 83 हजार 05 सौ रुपए  की संपत्ति जप्त की गयी है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना बसना में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है यह संपूर्ण कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की टीम द्वारा की गई है


अन्य पोस्ट