महासमुन्द

कई जगह दबिश, अवैध महुआ शराब जब्त
18-Mar-2026 2:30 PM
 कई जगह दबिश, अवैध महुआ शराब जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 मार्च।  महासमुंद पुलिस ने अवैध महुआ शराब  बनाने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत कल थाना सरायपाली एवं चौकी भंवरपूर पुलिस ने अवैध शराब के  कई ठिकानों में  दबिश दी है। ग्राम नूनपानी व बुंदेलाभांठा से अवैध महुआ शराब  जब्त किया है। सरायपाली में 100  लीटर एवं भंवरपुर में 15 लीटर कुल 115 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 23,000 रुपये जब्त किया है।

पुलिस ने महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त  बर्तन व अन्य सामग्री जप्त कर कुल 600 किलो महुआ  लाहन पास को नष्ट किया है। 3 प्रकरण में 3आरोपियों के विरुद्ध  आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मालूम हो कि अवैध महुआ शराब बनाने, बेचने व परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध जिले में  संचालित अभियान मे अब तक 4558.151 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 11 लाख 47 हजार 735 रुपए  जप्त किए हैं। साथ ही 342 प्रकरण में 393 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई  हो चुकी है।

  जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस  में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना थाना सराईपाली एवं चौकी भंवरपुर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को  कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई  की ।

थाना सरायपाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत सुमित्रा भारती नूंनपानी थाना सराईपाली जिला महासमुंद   दीपक रात्रे  नूनपानी गन्धेल डीपा थाना सराईपाली जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया है।

चौकी भंवरपुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मनोज  जांगड़े ग्राम बूंदेलाभाटा चौकी भंवरपुर थाना बसना को गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट