महासमुन्द

माता कर्मा समाज के लिए प्रेरणादायक -नपाध्यक्ष
17-Mar-2026 4:06 PM
माता कर्मा समाज के लिए प्रेरणादायक -नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17मार्च। संत माता कर्मा जयंती पर शहर सहित विभिन्न ग्रामों में भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए।

नगर के लोहिया चौक एवं ग्राम बोरियाझर, झलप क्षेत्र के ग्राम लखनपुर तथा ग्राम कौंदकेरा में आयोजित माता कर्मा की जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर नगर पालिका अध्यक्ष ने माता कर्मा की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

 इस दौरान नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि संत माता कर्मा भगवान जगन्नाथ की अनन्य भक्त थीं। वे भगवान को पुत्र के रूप में मानकर रोज सुबह बाजरे की गर्म खिचड़ी का भोग लगाती थीं। उनके निश्चल भक्ति और प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान जगन्नाथ ने साक्षात उन्हें दर्शन दिया और उनके हाथों से खिचड़ी प्रसादी ग्रहण किया। हम सौभाग्यशाली हैं, कि महान संत भक्त माता माता कर्मा की जयंती मना रहे हैं। उनका जीवन सेवा, भक्ति और समाज कल्याण की भावना से ओतप्रोत है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। भक्त माता कर्मा ने अपने जीवन में यह संदेश दिया की सच्ची श्रद्धा, समर्पण और परिश्रम के साथ समाज सेवा करने से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उनके आदर्श विचार समाज को एकता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। महासमुंद सहित पूरे प्रदेश में भक्त माता कर्मा के प्रति समाज में गहरी आस्था है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन व ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट