महासमुन्द
महासमुंद,17 मार्च। छत्तीसगढ़ में लगभग 12 साल बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड जैसी केंद्रीकृत परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हो गई है। बसना ब्लाक में परीक्षा पूरी सख्ती, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ कराई जा रही है। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जो शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हुई। बसना विकासखंड में कक्षा 8वीं के लिए 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2794 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं कक्षा 5वीं के लिए 278 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 2991 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए केंद्राध्यक्षों और शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है।
इस बार परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले की तरह छात्रों को दूसरे स्कूलों में भेजने के बजाय इस बार उन्हें अपने ही विद्यालय में परीक्षा देने की सुविधा दी गई है।