महासमुन्द

अधिक से अधिक गायत्री मंत्र का जाप करें-आदर्श वर्मा
17-Mar-2026 2:41 PM
अधिक से अधिक गायत्री मंत्र का जाप करें-आदर्श वर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17 मार्च। पुरातात्विक नगरी सिरपुर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार की उप जोन स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शांतिकुंज प्रतिनिधि परमेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ प्रभारी आदर्श वर्मा, हथमल बाबूजी, उप-जोन समन्वयक सीपी साहू, सह समन्वयक एमएल साहू तथा श्री ी लाम्बा उपस्थित रहे।

               कार्यक्रम की शुरुआत युग संगीत के साथ हुई। तत्पश्चात गुरुजी की वाणी में 10 मिनट की समूह साधना एवं सत्संकल्प पाठ कराया गया। उप जोन सह समन्वयक एमएल साहू ने रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं महासमुंद जिलों से आए वरिष्ठों एवं परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि त्रैमासिक बैठक का उद्देश्य पिछले तीन माह में जिलों में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा करना तथा प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करना है। इससे एक-दूसरे के कार्यों से प्रेरणा मिलती है और अच्छी कार्ययोजनाओं को अपने क्षेत्र में लागू करने का अवसर मिलता है। साथ ही स्थानीय ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों की जानकारी भी प्राप्त होती है। माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष के लक्ष्यों को पूर्ण करने एवं सभ्य समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करने पर बल देते हुए आदर्श वर्मा दीदी ने कहा कि हम सभी को नियमित साधना आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहिए। प्रत्येक परिजन अधिक से अधिक गायत्री मंत्र का जाप करें, स्वाध्याय एवं सत्संग को अपने दैनिक जीवन में स्थान दें तथा अपनी प्रतिभा को प्रखर बनाते हुए सभी को साथ लेकर प्रज्ञा मंडलों को सक्रिय करें और माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष के लक्ष्यों को प्राप्त करने की योजना बनाएं।            शांतिकुंज प्रतिनिधि परमेश्वर साहू ने कहा कि त्रैमासिक समीक्षा गोष्ठी गायत्री परिवार के लिए अत्यंत लाभदायक होती है। इससे सभी कार्यकर्ता आपस में जुड़े रहते हैं और एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युग निर्माण की यह योजना किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि भगवान की योजना है। हमें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समय, धन और प्रतिभा का सदुपयोग कर गुरुदेव के मिशन को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में रायपुर समन्वयन लच्छू राम निषाद, गरियाबंद से टीकम साहू, धमतरी से दिलीप नाग, बलौदा बाजार से कौशल कुमार साहू एवं महासमुंद जिले से बोधराम साहू ने प्रगति प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत किए। तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस जल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गायत्री गुरुदीक्षा दी गई ।

और विभिन्न संस्कार नि:शुल्क कराए गए।

               जिसमें 01 मुंडन संस्कार,ज्ञान दीक्षा, पुंसवन संस्कार शामिल हैं। संचालन भारत साहू एवं नरेश साहू ने तथा आभार प्रदर्शन ललित कुमार मेश्राम ने किया। इस अवसर पर रायपुर, धमतरी, गरियाबंद,बलौदाबाजार एवं महासमुंद जिलों से लगभग 700 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रिखीराम साहू, विश्राम साहू, हीरालाल साहू, परस चौहान, जगमोहन साहू, नीलाराम ठाकुर, भारत साहू, नरेश साहू, सत्यप्रकाश ओझा, दुलारवा, धनवार, माली, सिरपुर से अमर साहू, राधेश्याम चंद्राकर, कुमारेश श्रीवास्तव, परमानंद, बिसोहा साहू, पीरीतराम, देवसिंह दीवान, रथराम, नारायण ठाकुर,करण बरिहा तथा महिला मंडल से पूर्णिमा साहू, निशा चंद्राकर, लक्ष्मी रहंगडाले, मंजू चंद्राकर, प्रेमलता साहू, मनोरमा साहू, दुलारी चंद्राकर, नीलम साहू, चंद्रकला साहू आदि परिजनों का सहयोग रहा। इश दौरान लगभग 101 बहनों द्वारा सिर में कलश धारणकर पूरे सिरपुर नगरी का भ्रमण किया। दूसरे दिन 4 यजमान दंपत्तियों वरिष्ठों की उपस्थिति में शांति प्रतिनिधि परमेश्वर साहू द्वारा गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा का क्रम के पश्चात कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ।


अन्य पोस्ट