महासमुन्द

महासमुंद की खिलाड़ी चारुलता को राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक, रायपुर में सम्मान
16-Mar-2026 4:02 PM
महासमुंद की खिलाड़ी चारुलता को राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक, रायपुर में सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16मार्च। बीते दिनों राजधानी रायपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महासमुंद जिले की खिलाड़ी चारूलता गजपाल को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा तथा राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित रहे।

अतिथियों ने चारूलता गजपाल को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि चारुलता गजपाल जैसी प्रतिभाएं छत्तीसगढ़ का असली गौरव हैं। सीमित संसाधनों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर चार-चार गोल्ड मेडल जीतना यह दर्शाता है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है। वे आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।

गौरतलब है कि चारूलता गजपाल वर्तमान में वन विभाग में कार्यरत हैं और लंबे समय से खेल के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए हैं। इस सम्मान समारोह में प्रदेश भर से खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। हाल ही में आयोजित आल इंडिया फॉरेस्ट ऑल स्पोट्र्स मीट में भी चारुलता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वेटरन वर्ग में चार स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।


अन्य पोस्ट