महासमुन्द
प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के शशिकांत संयोजक नियुक्त
16-Mar-2026 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16मार्च। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की है। जिसमें रायपुर निवासी शशिकांत साहू को प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। शशिकांत साहू पूर्व में जिला संयोजक रायपुर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। शशिकांत साहू की नियुक्ति पर महासमुंद से अजय साहू, मनीष साहू, विकास साहू, चंदन साहू, महेंद्र पप्पू साहू, जितेंद्र साहू, पिटियाझर से मनीष साहू, दिनेश साहू, कृष्णा साहू, केवल साहू एवं सभी युवा साथियों ने शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश साहू संघ का आभार व्यक्त किया है। उक्त विज्ञप्ति जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ महासमुंद के पूर्व महामंत्री अजय साहू आमाकोनी ने जारी की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे