महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मार्च। ग्राम बेमचा में वीबी जी राम जी योजना के तहत रोजगार गारंटी कार्य का शुभारंभ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद सदस्य संगीता राहुल चंद्राकर, सरपंच देवेंद्र चंद्राकर, उप सरपंच सुनीता कहार व पंच थनवार यादव, रिकेश यादव, चोवालाल, रोजगार सहायक संतोष भारती तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
योजना के तहत 10 लाख रुपए की लागत से तालाब का गहरीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि देश के सभी गांवों, गरीबों और किसानों के चहुंमुखी विकास एवं जरूरतमंदों को ग्राम स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए ही केन्द्र सरकार द्वारा विकसित भारत गारंटी फ ॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन लागू किया गया है। राहुल ने कहा कि वीबी जी.राम.जी योजना देश के सभी गांवों की तस्वीर बदल देगी। यह गरीबों, खेतीहर मजदूरों, किसानों सभी के लिए बेहद लाभकारी है।