महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मार्च। शासकीय प्राथमिक शाला भलेसर में कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर ेकार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बाद कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शाला परिवार की ओर से कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को स्मृति स्वरूप पानी बोतल एवं पेन प्रदान किए गए।
न्योता भोज का भी आयोजन किया गया जिसका सभी विद्यार्थियों ने आनंद लिया। इस दौरान कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने भी शाला परिवार को स्मृति स्वरूप विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए। अंत में शाला परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक चंद्रशेखर डोरा,मंजूलता साहू, दुर्गा यादव तथा शाला के समस्त छात्र.छात्राएं उपस्थित थे।