महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद शहर मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं वैचारिक वातावरण में सफलतापूर्वक आहुत हुआ। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, आधुनिक तकनीकी साधनों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा।
रायपुर संभाग के शहर प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर,पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, पूर्व सांसद चुन्नीलाल, प्रलय थिटे, ओमप्रकाश चौधरी, जिला अध्यक्ष येतराम साहू, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, पार्षदों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्ष.महामंत्रियों सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मीना वर्मा एवं अग्रज शर्मा ने किया।