महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 मार्च। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर की उपस्थिति में भागवत जगत भूमिल को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन एवं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल पटेल के नेतृत्व में प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर का अभिनंदन किया गया। प्रांताध्यक्ष द्वारा जिला इकाई को और अधिक सशक्त करते हुए जिला इकाई की सहमति पर भागवत जगत भूमिल को जिला संगठन मंत्री का नियुक्ति पत्र प्रदान किया एवं सरायपाली ब्लाक इकाई में अनिल पटेल के जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर किशोर कुमार रथ को दायित्व दिया गया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी एवं उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने कहा कि छ.ग. शक्षक संघ का स्वर्णिम इतिहास रहा है।
उन्होंने इसे बनाये रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्राचार्य पदोन्नति, एलबी का टैग हटाया जाना एलबी संवर्ग की सेवा गणना, सहायक शिक्षकों का द्वितीय समयमान व्याख्याता पदोन्ति, एचएमे पदोन्नति, प्रभार वाद जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर संघर्ष करते आ रहा है। इसका परिणाम रहा कि वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति दी गई।