महासमुन्द

छापा: 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
12-Mar-2026 4:01 PM
छापा:  29 घरेलू  गैस सिलेंडर जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 मार्च। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग रोकने बुधवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने नगर के विभिन्न होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स में औचक छापेमारी कर 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। जांच दल द्वारा की गई कार्रवाई में शहर के कई नामचीन केंद्रों पर घरेलू गैस का दुरुपयोग पाया गया। जिसमें सोनी मिष्ठान भंडार में 10 सिलेंडर, नेमी भोजनालय में 5 सिलेंडर, सीमांचल होटल में 5 सिलेंडर, आरोग्य अमृततुल्य चाय सेंटर में 2  सिलेंडर, प्रांजल इडली सेंटर में 2 सिलेंडर, पिज्जा गैलरी, अभय डोसा सेंटर, टेस्ट ऑफ  पंजाब, चाय एंड चिल और एस सैंडविच सेंटर प्रत्येक से 1-1 सिलेंडर को जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट