महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 2026 पारागांव में समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में ग्राम खरोरा महासमुंद निवासी शिक्षक मेमन कुमार चंद्राकर को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार प्राप्ति की उपलक्ष्य में कुर्मी समाज की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधायक आरंग शिव कुमार डहरिया, समाज के वरिष्ठजन, जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
शिक्षक की इस उपलब्धि पर ग्राम सरपंच वीणा कमलेश चंद्राकर, बेमचा उपक्षेत्र के अध्यक्ष देव दत्त चंद्राकर, सचिव हेमेंद्र चंद्राकर, पूर्व सरपंच सुनीता चंद्राकर, के.आर चंद्राकर, ओंकार चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, भानु चंद्राकर, धर्मराज चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, रेणुका चंद्राकर मंजू चंद्राकर एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।