महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। महासमुंद पुलिस ने 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेल रहे 7 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए मौके से 03 मोटर सायकल, 04 मोबाइल, नकदी रकम 14670 रुपए बरामद किया है।
मुखबिर से मिली सूचना पर कल 10 मार्च को ग्राम सोनदादर बांध के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से 52 पत्ती ताश खेलते मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां 07 आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से नकदी रकम 14670 रुपए, 52 पत्ती ताश, 04 नग एंड्राइड मोबाइल कीमती 55 हजार रुपए, 03 मोटर सायकल कीमती 1लाख,60 हजार रुपए जब्त किया।
आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है। गिरफ्तार लोगों में सोनू साहू बागबहरा, सेवक राम ध्रुव बागबहरा, गामा सिंह राजपूत बागबहरा, अजहर अली बागबहरा, अब्दुल रज्जाक खान बागबहरा, करण ध्रुव बागबहरा तथा भुनेश पटेल खल्लारी शामिल है।