महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 11 मार्च। नगर में इंडेन गैस एजेंसी की मनमानी से कार्ड में नंबर लगाकर गैस टंकी लेने वाले खासे परेशान हो गए हैं। वहीं एजेंसी के चहेते आसानी से गैस टंकी लेकर जा रहे हैं। उक्त संबंध में एजेंसी के मैनेजर नें ‘छत्तीसगढ़’ को बताया की कल ही ट्रक आया हैं गोदाम में भीड़ की वजह से नंबर बंद कर दिया गया है।
खड़ी देशों में युद्ध का फायदा यहाँ की एक मात्र इंडेन गैस एजेंसी उठाने लगी हैं। नगर एवं क्षेत्र में चल रही चर्चाओ के दौर के साथ ही नगर की एक मात्र गैस एजेंसी भी कृत्रिम गैस की कमी बता कर पखवाड़े भर पूर्व से नंबर लगा कर गैस की बाट जोह रही गृहनियों के समक्ष अब ईंधन का संकट पैदा हो गया हैं जिससे गृहनियां खासी परेशान हो गयी हैं.
गोदाम आकर ले जाओ-जयंत
पिथौरा इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक जयंत बारीक़ ने इस प्रतिनिधि को बताया कि अभी घर पहुंच सेवा ध्वस्त हो चुकी हैं गोदाम में भीड़ लगी हैं जिसे चाहिए वे आकर ले जाये। बहरहाल नियमित रूप से नियमानुसार मिस काल से नंबर लगाकर गैस टंकी प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को एजेंसी द्वारा पूरी तरह किनारे कर नियम विरुद्ध बाहुबल दिखाने वालों को गैस का वितरण खुले आम जारी हैं जिसकी शिकायत के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया। जबकि आसपास शहरों की गैस एजेंसी में नियमित गैस वितरण की जानकारी मिल रही हैं। बहरहाल अब नंबर लगाने के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं कराने वाली एजेंसी के विरुद्ध उपभोक्ता पीएम पोर्टल के बाद उपभोक्ता फोरम की शरण में जाने कि तैयारी कर रहे हैं।