महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 मार्च। समीपस्थ ग्राम लहरौद के रामायण मंडली प्रांगण में 8 मार्च को पूर्व सरपंच एवं ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी लता रूप सिंह ठाकुर एवं अध्यक्ष गुणवती निषाद सर्व जन उत्थान सेवा समिति के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में 50 ग्रामीण महिलाएं एवं 20 ग्राम प्रमुख उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथिगणों द्वारा श्रीराम भगवान एवं दुर्गा मैया की पूजा अर्चना कर किया गया । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश सिन्हा उप सरपंच ग्राम पंचायत लहरौद, दुर्गा सागर अध्यक्ष भूमिका ध्रुव प्रदेश सचिव रीमा यादव जिला महा सचिव लता कैलाश चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष आसमोती सिन्हा सदस्य महिला कांग्रेस कमेटी हेम लता निषाद पार्षद , गोविंद शर्मा पिथौरा से उपस्थित हुए । विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण के सम्बंध में प्रेरित करते हुए कहा कि आज की स्थिति में सभी महिलाओं को आर्थिक सामाजिक शिक्षा के क्षेत्र में आत्म निर्भर होना अति आवश्यक है तभी गांव और देश के विकास संभव है।
इस कार्यक्रम में महिला स्व समूह के अध्यक्ष नंदिनी सक्रिय सदस्य ममता विश्कर्मा लीला विश्वकर्मा बहुरा दीवान पुष्पलता सावित्री वैष्णव एवं ग्रामीण महिलाएं माया बाई ठाकुर रतनी पटेल मालती रवि रेवती दीवान राम बाई दीवान कुसुम ठाकुर शशि ठाकुर कमला नंदिनी पति बाई निर्मला लाऊत्रे गौरी ठाकुर ऋतु रामहीन पूनम पटेल तेजस्वनी डिगेश्वरी सरिता निषाद जानवी सुमन पटेल एवं ग्राम प्रमुख दुकालू दीवान घसिया रवि टेक राम निषाद कार्तिक लखन हरकेश रवि उपस्थित थे।


