महासमुन्द

गीत गजल और रंग फुहारों के साथ शिक्षक संघ का होली मिलन
09-Mar-2026 6:13 PM
गीत गजल और रंग फुहारों के साथ शिक्षक संघ का होली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मार्च। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का होली मिलन अपनी परंपरा के अनुरुप पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये गीत गजल और रंगों के फुहारों के बीच सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षाविद के.आर. चंद्राकर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले, कर्मचारी नेता अशोक गिरि गोस्वामी, साहित्यकार भागवत जगत, जयराम पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, गणमान्य जन उपस्थित होकर नगाड़ों की थाप, चुटकुलों, गीत कविताओं द्वारा एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुये वातावरण को रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान टेकराम सेन द्वारा सभी को चुटीले टाईटल से सम्मानित किया गया एवं अपनी अनूठी कविता शिक्षक संघ के होली मिलन में जिसने भी प्लाट दिया है भगवान की कसम ऐश किया है,  से माहौल बेहद रंगीन हो गया।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी के.आर. चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ विगत 25 वर्षों से अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुये आपसी प्रेम एवं सौहाद्र्र का परिचय दिया है।

होली मिलन कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में राजेन्द्र इंगोले, राजेश शर्मा, नेमीचंद अग्रवाल, कुबेर साहू, अविनाश लाल, सहदेव ध्रुव, एम.पी. ध्रुव, टोहन देवांगन, के.के. चंद्राकर, सी.के. तिवारी, तुलाराम डड़सेना, जितेन्द्र चंद्राकर, टी.पी. भट्ट, प्रमोद कन्नौजे, चेतन दीवान, लक्ष्मीकांत सिन्हा, बी.आर.सी. जागेश्वर सिन्हा, जगदीश साहू, गैंदराम साहू सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षकों ने मिलकर होली मिलन को खाश बना दिया।

आभार प्रदर्शन राजेन्द्र इंगोले एवं राजेश शर्मा ने किया एवं संचालन टेकराम सेन ने किया। उक्त जानकारी जिला सचिव जयराम पटेल एवं पूर्व जिला सचिव अविनाश लाल ने दी है।


अन्य पोस्ट