महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9मार्च। रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर के विभिन्न शहरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन और जोरदार प्रदर्शन किया है। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से 7 मार्च 2026 से लागू हुई रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ है।
इसी क्रम में महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में नेहरू चौक महासमुंद में कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे आम जनता के बजट पर सीधा हमला करार दिया है।
जिलाध्यक्ष यादव ने यह भी कहा? कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री को बेबस और लाचार देखा है। लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वो निर्णय ले रहे हैं जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेना चाहिए।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीदने एक माह की छूट की घोषणा की है तो देश यह जानना चाहता है की क्या हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है जो अमरीकी राष्ट्रपति निर्णय सुना रहे हैं। जनता ने अपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुना है डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं।
हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते हैं की महंगाई से परेशान जनता को राहत की जरूरत है मगर आप उन पर अतिरिक्त भार डाल रहे हैं। अपने इस निर्णय को तत्काल वापस लीजिए वर्ना जनता जवाब देगी।
विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खल्लारी विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन साहू, शहर मण्डल अध्यक्ष खिलावन बघेल, तुलसी साहू, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, पूर्व शहर अध्यक्ष जसबीर ढिल्लों, भूपेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नरेंद्र सेन, मधुसूदन साहू, लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती सोनम बंसोड़, मनोजकांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, सचिन गायकवाड, नितेंद्र बैनर्जी, डॉ एजाज नकवी, शहजान पाशा, सुनील चंद्राकर, भरत ठाकुर, गोविंद साहू, मोक्ष प्रधान, टोमन कागजी, विजय साव, राजेश मुकर्जी, हार्दिक सोना, गोपी तारक, दुष्यंत होता, जावेद चौहान, चंदूलाल साहू, नारायण नामदेव, छोटू बघेल, हीराधन साहू, सुभाष शर्मा, राजा सोनी, सतनाम चावला, अनीश रजवानी, भोलाराम, खोमेश साहू, लोमन यादव, कमल प्रजापति, राजेश डडसेना, राहुल कुमार, तुलसी देवदास, भानु सोनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


