महासमुन्द

सेकंड हैंड गाडिय़ों की बिना लाइसेंस ही खरीद-फरोख्त
09-Mar-2026 4:40 PM
सेकंड हैंड गाडिय़ों की बिना लाइसेंस ही खरीद-फरोख्त

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9मार्च। केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2023 से लागू नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दर्जनों डीलर बिना ट्रेड लाइसेंस के सक्रिय हैं। पूरे जिले में परिवहन विभाग से केवल एक ही कारोबारी ने लाइसेंस लिया है।

परिवहन विभाग ने अब तक इन अवैध कारोबारियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है। ऑटो डीलर्स के पास जब भास्कर ने पड़ताल की आई। डीलर बिना लाइसेंस के ही धड़ल्ले से सौदे कर रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया के नाम पर एजेंट के माध्यम से काम कराने का दावा कर रहे हैं।

महासमुंद में ही रायपुर रोड में एक सेकेंड हैंड वाहनों के कारोबार करने वाले दर्जन भर से अधिक ऑटो शोरूम और सर्विस सेंटर है जो सडक़ किनारे पुराने वाहन खरीदी किकी की बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इनमें पुल्कित ऑटोमोबाइल, श्रीराम फेयर डील, बाइक गैलरी, हिमांशु ऑटो पार्टस, रायपुर रोड में ही आधा दर्जन शो-रूम शामिल हैं।

केस 1- (बाइक गैलरी सर्विस सेंटर)- महासमुंद के रायपुर रोड स्थित सर्विस सेंटर के संचालक ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक को बेचने के लिए बताया संचालक के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है, लेकिन उन्होंने आरटीओ का भरोसा दिया।

केस 2 - (फेयर मोटर्स डीलर)- महासमुंद के विधासयक कार्यालय के पास संचालित शोरूम में दो से तीन कार खड़ी थी। संचालक ने कार 5 लाख से अधिक की कार दिखाया। लाइसेंस के बारे में पूछने पर आना कानी की गई।

केस 3- (श्री राम फेयर डील)- रायपुर रोड में सडक़ किनारे ही पुराने चारपहिया कामर्शियल वाहनों की कतार लगी है। संचालक ने बिना लाइसेंस के 4 लाख से अधिक की वाहनों का सौदा पेश किया और कहा कि हर काम एजेंट करवा देता है।


अन्य पोस्ट