महासमुन्द

हर्षोल्लास के साथ मना शहर मण्डल का होली मिलन समारोह-भाजपा
07-Mar-2026 4:38 PM
हर्षोल्लास के साथ मना शहर मण्डल का होली मिलन समारोह-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मार्च। छह मार्च को जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में भाजपा शहर मण्डल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास के माहौल में सम्पन्न हुआ । भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू डॉ.विमल चोपड़ा पूर्व विधायक की उपस्थिति में मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका, देवी चंद्र राठी नगर पालिका उपाध्यक्ष महामंत्री द्वय मीना वर्मा,अग्रज शर्मा सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने होली पर्व के अवसर पर जमकर रंग गुलाल की सूखी होली खेलते हुए गीत संगीत पर थिरकते हुए रंगों के पर्व, होली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दिया।

भाजपा पदाधिकारियों ने रंगों के होली की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार हम सभी के जीवन मे खुशियो का रंग भर भरता है। सारे गीले शिकवे भूलकर होली के दिन सभी रंगों का टीका लगाकर गले मिलते हुए बधाई देते है। सूखे रंगों की होली को आवश्यक बताते हुए सभी ने जीवनदायिनी जल को बचाने की अपील करते हुए कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में पानी की कमी न हो इसके लिए हम सबको पानी की एक एक बूंद को सहेजकर रखना होगा।

होली मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली गीत पर थिरकते गाते हुए होली पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। होली मिलन के कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सन्दीप घोष, राजू चंद्राकर , राकेश सचदेवा अग्रज शर्मा ने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति भी दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रकाश शर्मा आनंद साहू मुन्ना साहू पंकज चंद्राकर पार्षद पार्षद पीयूष साहू माखन पटेल सुनैना पप्पू ठाकुर कल्पना सूर्यवंशी मुन्ना देवर धनेंद्र चंद्राकर. श्री विश्वनाथन सुजाता विश्वनाथन सुनाई विश्वकर्मा मधु यादव उषा साहू दुर्गा चंद्राकर सारिका यादव पुष्पांजलि सिन्हा मैंना कोसले पंकज कचना नेहरू बघेल.सहित भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट