महासमुन्द

1.37 करोड़ का गांजा बरामद
07-Mar-2026 2:48 PM
1.37 करोड़ का गांजा बरामद

ओडिशा से एमपी ले जाते वाहन चालक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मार्च।  जिले की बसना पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर ले जाए जा रहे 2 क्विंटल 74 किलो 900 ग्राम अवैध गांजे की एक बड़ी खेप को परसापाली चेक पोस्ट पर पकड़ा गया है। बरामद किए गए गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपए आंकी गई है।

तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर तरीका अपनाया था। ट्रक में ऊपर से पुराना इस्तेमाल किया घरेलू सामान और गृहस्थी की चीजें लदी थीं, ताकि देखने वाले को लगे कि कोई परिवार अपना घर शिफ्ट कर रहा है। बसना टीआई शरद दुबे के नेतृत्व में मुस्तैद पुलिस टीम ने जब सघन जांच शुरू की, तो सामान के नीचे छिपे गांजे के पैकेटों का भंडार निकल आया। पूछताछ में वाहन चालक ने अपनी पहचान रोशन यादव (22), निवासी घोरट, जिला सागर बताई।


अन्य पोस्ट