महासमुन्द

जिला हॉकी संघ का 7-ए साइड हॉकी स्पर्धा के फाइनल विजेता बना बिलासपुर
07-Mar-2026 2:45 PM
जिला हॉकी संघ का 7-ए साइड हॉकी स्पर्धा के फाइनल विजेता बना बिलासपुर

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मार्च। जिला हॉकी संघ खेल एवं युवा कल्याण, महासमुंद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय चन्द्रोदय हॉकी कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता का समापन गत दिनों किया गया। उक्त प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम, कॉलेज रोड महासमुंद में आयोजित था।

समापन अवसर के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू थे। अध्यक्षता जिला हॉकी संघ अध्यक्ष व चंद्रनाहु शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता पंकज चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू, चंद्रनाहु शिक्षण समिति के पदाधिकारी गण व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अिधकारी, कर्मचारी गण उपस्थित थे। प्रतियोगिता के फाइनल विजेता बिलासपुर हॉकी एकेडमी, द्वितीय विजेता जांजगीर हॉकी टीम, व तृतीय विजेता रायगढ़ हॉकी टीम रहे। जिसमें प्रथम विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 25 हजार रु., द्वितीय विजेता टीम जांजगीर को 15 हजार रु. व तृतीय विजेता टीम रायगढ़ को 10 हजार रु. व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का एक बेहतर मंच मिलता है। हॉकी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने चंद्रोदय हॉकी कप का आयोजन सराहनीय प्रयास है। उन्होंने खिलाडिय़ों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने प्रेरित करते हुए विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी।

आभार प्रदर्शन जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष व चंद्रनाहु शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास खिलाडिय़ों को बेहतर मंच प्रदान कर उनके प्रतिभा को आगे बढ़ाने का है। महासमुंद सहित अंचल के खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने चंद्रनाहु शिक्षण समिति संकल्पबद्ध है। उन्होंने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छे प्रदर्शन कर भविष्य में भी इस तरह उपलब्धि हासिल करते रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी, स्थानीय गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट