महासमुन्द

संजय डहरिया ने यूपीएससी में हासिल की 946 वीं रैंक
07-Mar-2026 2:43 PM
संजय डहरिया ने यूपीएससी में हासिल की 946 वीं रैंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मार्च। ग्राम बेलटुकरी (तुमगांव) जिला महासमुन्द निवासी संजय डहरिया पिता लखनलाल डहरिया ने सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) उत्तीर्ण की जिसमें 946 वीं रैंक प्राप्त की है। प्राथमिक शाला से होनहार छात्र रहे जिनकी 6 से 12 तक की पढ़ाई रायपुर के नवोदय विद्यालय में हुआ जहां 12 के टॉपर रहें।

वे डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखते थे और पहली बार में डेंटल सीट में नाम भी आ गया, परंतु वे एमबीबीएस बनने की चाह रख रहे थे, लेकिन कुछ लोगों के सलाह से शिक्षाकर्मी बन गये और यही से एक नौकरी छोड़ दूसरी नौकरी करते बढ़ते गए।

महासमुंद के पोस्ट मास्टर से एसबीआई की नौकरी छोडक़र यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी हार नहीं मानी और आज अंतत: वे अपने इच्छाशक्ति धैर्यता और कठिन परिश्रम से यूपीएससी में सफल हुए।


अन्य पोस्ट