महासमुन्द

जनसुनवाई 12 को
06-Mar-2026 4:56 PM
 जनसुनवाई 12 को

महासमुंद, 6 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक द्वारा संभाग स्तरीय प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों की महा जनसुनवाई 12 मार्च को की जाएगी।

 यह जनसुनवाई सदस्य लक्ष्मी वर्मा एवं सरला कोसरिया की मौजूदगी में छग राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। समस्त प्रकरणों से संबंधित पक्षकारों को निर्धारित तिथि एवं समय में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट