महासमुन्द
फाल्गुन महोत्सव में राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास हुए शामिल
06-Mar-2026 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6 मार्च। महासमुन्द स्थित दुर्गा माता मंदिर बरोंडा चौक में आयोजित फ ागुन महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चन्द्राकर शामिल हुए।
नगर पुरोहित पंकज तिवारी द्वारा प्रतिवर्ष मंदिर प्रांगण में आयोजित होलिका दहन की संध्या अबीर गुलाल की होली खेल कर एक दूसरे को रंग लगाकर होलिका दहन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकान्त साहू, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रमोद चन्द्राकर, अश्विनी तिवारी, नुकेश चन्द्राकर, किशोर चन्द्राकर, चन्द्रबदन मिश्रा, हेमंत तिवारी, गोपी कन्नौजे समेत भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


