महासमुन्द
महासमुंद, 6 मार्च। होली पर बसना और सांकरा पुलिस ने क्षेत्र में सघन अभियान चलाते हुए 2 और 3 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन, बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान देशी व अंग्रेजी शराब के साथ हाथ भट्टी महुआ शराब भी बरामद की गई है। शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
बसना पुलिस ने 2 मार्च को मुखबिर की सूचना पर गढ़पटनी मार्ग स्थित स्मार्ट सिटी के पास नाकाबंदी कर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल में थैलों में भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री के उद्देश्य से गढ़पटनी मार्ग की ओर से बसना की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। जिसमें दो प्लास्टिक थैलों से 47 नग शोले प्लेन देशी शराब तथा 25 नग स्पेशल गोवा व्हिस्की प्रत्येक बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 6,760 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी भोजराम चौहान और रौशन छत्तर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इनमें से एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।
इसके अलावा भंवरपुर पुलिस ने 3 मार्च को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बनडबरी ब में छापामार कार्रवाई की। यहां शंभू सिदार ने अपने घर की बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए छुपाकर रखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम शंभू सिदार 42 वर्ष निवासी ग्राम तौसीर देवानपाली बरमकेला जिला रायगढ़ हाल मुकाम ग्राम बनडबरी ब बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से जरकीन में भरी 9 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई।
जिसकी कीमत 18 सौ बताई गई है। यहां भी आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 के तहत मामला दर्ज किया है।


