महासमुन्द
सौंदर्यीकरण का निरीक्षण
03-Mar-2026 2:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 मार्च। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 25 सुभाष नगर में चल रहे रंगमंच सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण तथा समय.सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्य पारदर्शिता पूर्ण हो तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के विशेष प्रयासों से पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सडक़, नाली निर्माण सहित सार्वजिनक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, जिसका समय-समय पर निरीक्षण कर अध्यक्ष द्वारा कार्यों की गति व गुणवत्ता जांच की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे