महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 मार्च। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में वार्षिकोत्सव, प्रथम बैच बी ए, बीएससी एवं बी.कॉम.के विद्यार्थियों के विदाई समारोह तथा वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी विकास समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रो.डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर जनभागीदारी विकास समिति के सदस्य कौशल्या बंसल, राधेश्याम ध्रुव, रितेश गोलछा, खुशाल ठाकुर, उत्तरा प्रहरे, राकेश श्रीवास्तव एवं अमन वर्मा सहित समस्त समिति सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत, कविताएं प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़वा होगा।
उन्होंने महाविद्यालय के लिए ग्राम परस_ी में शीघ्र ही नए भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। साथ ही शासन के नवीन बजट में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को करोड़ों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाने की नीति की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।