महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2मार्च। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूल तुमगांव में प्रधानाचार्य देवेंद्र अगलावे के नेतृत्व में स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने 60 से अधिक आकर्षक और कार्यात्मक मॉडल तैयार किए। इन मॉडलों में मानव हृदय का मॉडल, भूकंप डिटेक्टर, मिनी रोबोट, चंद्रमा और पृथ्वी की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, कार्बन डिटेक्टर,इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप, वाटर कूलर जैसे महत्वपूर्ण और रोचक विज्ञान मॉडल शामिल थे।
कार्यक्रम में छात्रों ने इन मॉडलों के माध्यम से विज्ञान की व्यावहारिक उपयोगिता को दर्शाया। कार्यक्रम में आई.एल साहू, सत्यदेव गेंद्रे, तिलक शर्मा, रेवती रमन तारक, कामता प्रसाद साहू, रोहित लहरे, देवेश कुमार, ज्योति सिंह, हेमलता साहू, कुसुम कुजूर, सविता ध्रुव, अंकिता ठाकरे समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।