महासमुन्द

आधी रात जली होलिका, 4 को खेलेंगे रंग-गुलाल-अबीर
03-Mar-2026 2:03 PM
आधी रात जली होलिका, 4 को खेलेंगे रंग-गुलाल-अबीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 मार्च। शहर में होली महापर्व की तैयारियां हो चुकी है। रात को उत्साह के माहौल में होलिका दहन हुआ। शहर के गंजपारा स्थित काली मंदिर के पास होलिका और भक्त प्रहलाद की प्रतिमा भी विराजित की गई थी, जो आकर्षण का केन्द्र रहा। रात को होलिका दहन के साथ ही रंग, उमंग और उल्लास के पर्व होली की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।

ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार 2 फरवरी की मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट के बीच अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया गया।  खगोलीय स्थिति की वजह से 3 फरवरी को चंद्रग्रहण होने के कारण दिन भर सूतक प्रभावी है। अत: आज रंग नहीं खेला जा रहा है। कल 4 फरवरी को पूरे उत्साह के साथ रंगों वाली होली खेली जाएगी। हालांकि कल सोमवार को स्कूली बच्चों ने जमकर होली खेली।

       नगर पंडित पंकज तिवारी के अनुसार आज शाम को 5 बजकर 59 मिनट पर ग्रहण का स्पर्श होगा। जबकि 6 बजकर 47 मिनट पर मोक्ष होगा। इस पूरी अवधि के दौरान शहर के सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे और पूजा.अर्चना स्थगित रहेगी। सूतक काल में रंग खेलना, मूर्तियों का स्पर्श, भोजन करना, सोना तथा अन्य शुभकार्य वर्जित माने गए हैं। इसीलिए श्रद्धालुओं को इस समय केवल जप-तप और अपने आराध्य का ध्यान करने की संलाह दी गई है। आज 3 फरवरी की शाम 5.59 से 6.47 बजे तक चंद्रग्रहण भारत में दृश्य रहेगा।


अन्य पोस्ट