महासमुन्द

गांजा तस्करों को 12 साल की कड़ी कैद
01-Mar-2026 8:20 PM
गांजा तस्करों को 12 साल की कड़ी कैद

महासमुंद, 1 मार्च। गांजा परिवहन के अपराध के लिए एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने तीन आरोपियों को 12-12 साल के सश्रम कारावास व 1-1 लाख रुपए अर्थदंड से एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख,11 ग के तहत दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास अलग से भुगतना होगा।

अभियोजन के अनुसार चेकिंग के दौरान खल्लारी थाना क्षेत्र को मुखबिर से 6 दिसंबर 24 को सूचना मिली थी कि दो के व्यक्ति गांजा रखकर  मोटरसाइकिल से ओडि़शा की ओर छग आ रहे हैं। सूचना पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही थी कि कुछ समय बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति कुछ सामान रखकर आते हुए दिखाई दिए।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ओडि़शा कोमना थाना ग्राम कांडेतरा निवासी मानव उर्फ  मनोरंजन भोई, यहीं के दशमंता धुरंधर  बताया।

उनकी बाइक की तलाशी लेने पर काले रंग व नीले रंग के बैग में 16 मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौलने पर 29 किलो ग्राम पाया गया। आरोपियों पूछताछ व मोबाइल डिटेल के आधार इस प्रकरण में टिकरापारा रायपुर निवासी नसीम मोहम्मद इरफ ान को भी गिरफ्तार किया गया। विवेचना उपरांत मामला कोर्ट सौंपा गया था। अभियोजन की ओर लोक अभियोजन नूतन साहू ने पैरवी की।


अन्य पोस्ट